शुक्रवार, 18 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 18 Oct 2019 04:14:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 18 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 18 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : इधर-उधर की बातों भूल सिर्फ अपने कर्तव्यों पर केंद्रित हों। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय संभव। कोई नया लक्ष्य सार्थता हेतु उद्वेलित करेगा।         
बृषभ : प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं को त्यागें।        
मिथुन : निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। कभी धूप कभी छांव। अत: इससे न डरें।
कर्क : मन नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा तीव्र होगी।  संवेदनशीलता आपके स्वभाव की विशेषता है। इसका लाभ मिलेगा। गलत लोगों से दूरी बनायें।   

सिंह : कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।  कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ेगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।       
कन्या : समय अच्छा है। अत: रचनात्मकता की ओर केंद्रित हों, इधर-उधर की बातों से छबि कुप्रभावित हो सकती है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा।
तुला : धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। धैर्य एवं संयम से कार्य लें। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें।    
वृश्चिक : रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी। निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर ध्यान दें। अच्छी योजनाएं की पूर्ति में आलस्य का त्याग करें।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय है। बस मन लगाकर परिश्रम करें। विद्यार्थियो के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी कार्यों को कल पर न टालें।     
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।        
कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति संभव। किसी निकट संबंधी से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान मिलेगा।     
मीन : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असंतुलन से मन परेशान होगा। रोजगार में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment