बृहस्पतिवार, 17 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 17 Oct 2019 06:32:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 17 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 17 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।
बृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। अपनी दिनचर्या सुधार रचनात्मकता की ओर केंद्रित हों। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पाले।
मिथुन : खराब संगत से दूरी बनायें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। अत: समय का उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा दें।
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव।

कन्या : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में बढ़ेगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
तुला:महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
वृश्चिक : परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरेंग। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी।
धनु : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
कुंभ : भौतिक जगत के चकाचौंध प्रभावित होंगे। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। आपको लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment