बुधवार, 16 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 16 Oct 2019 04:08:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 16 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 16 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।         
बृषभ : अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रहेंगी। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे।
मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चरने का प्रयास करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।   कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। स्वास्थ संबंधी कुछ परेशानी संभव।

तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अपने भविष्य को लेकर मन में चिंता व उदासी हो सकती है। समस्याओं के समाधान से उत्साहित रहेंगे। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सगे-संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
धनु : सगे-संबंधियों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कषष्कारी होंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी।
मकर : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन में उत्साह की कमी होगी। परिवारिक चिंताएं प्रभावी होंगी। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।
कुंभ : असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंत्रित करेंग। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment