मंगलवार, 15 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 15 Oct 2019 02:06:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 15 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 15 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।    
बृषभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत इसे सुधारें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में नहीं बल्कि भौतिकता के अनुकूल चलें।      
मिथुन : आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।            
कर्क : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव से लोकप्रिय होंगे।     

सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।         
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार संभव।             
तुला : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताए मन में नीरसता लाएंगी।    
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु : भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें।   
मकर : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। 
कुंभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का सामना बड़ा ही नम्रता पूर्वक करें। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।
मीन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बनेगा। नये कार्यों का क्रियान्वयन होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment