सोमवार, 14 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 14 Oct 2019 04:42:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 14 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 14 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
बृषभ : कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। ध्यान रहें कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध विगड़ने न पायें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।
मिथुन : परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।
कर्क : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।
सिंह : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। 
कन्या : बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। उच्चस्तरीय सम्बन्धों से निकटता का लाभ मिलेगा। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। 

तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है।
वृश्चिक : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि आप परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।       
मकर : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। नवीन संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा।
कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखे। वर्तमान में कठिनाईयों से  सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें।   
मीन :  थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी मे संयम् रखते हुए।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment