13 से 19 अक्तूबर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 से 19 अक्तूबर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।
13 से 19 अक्तूबर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य संबंधी कुछ आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। अनवरत परिश्रम से रोजगार में लाभ होगा और सफलता मिलेगी। प्रतिभावान होने के साथ यदि थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।
मिथुन-आप में प्रतिभा है किंतु जरुरत है मनोबल बनाये रखने की। यदि दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मन संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होगा। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। धार्मिक अथवा समाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता छोड़ क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कर्क-नयी स्थितियों से प्रतिभा उजागर होगी। परिवार में गरिमा का ख्याल रखतेहुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। परिवार में सुखद स्थिति होगी किंतु किसी की अस्वस्थता से वातावरण दुखित होगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
सिंह-इस सप्ताह संघर्ष के साथ सफलताएं भी मिलेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। सगे-संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगां से निकटता हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको मजबूती से मिल रहा है।
कन्या-एक तरफ परिवार में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा, वहीं प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति सामना करने में सक्षम होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
तुला-विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से तनावित हो सकते हैं। ऐसा कदाचित नही हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में मजबूती से कार्य करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति की अनुभूति करेगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।
वृश्चिक-कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति समय से करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में उनकी पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
धनु-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी योग्य छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी। सोमवार एवं बुधवार को सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसमें सुधार लावें।
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। अपने व्यवहार कुशलता द्वारा सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मीन-आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति को अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को मन अच्छी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेगा। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधियों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Tweet |