शुक्रवार, 11 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 11 Oct 2019 04:51:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 11 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 11 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।     
बृषभ : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा    
मिथुन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।  जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।  
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। 

सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं।  
कन्या : भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा।   
तुला : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी बोलें।       
वृश्चिक : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। घर में खुशहाली रहेगी।    
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होने से प्रगति संभव। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।
मकर : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।       
कुंभ : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।   
मीन : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी से मन दुखी होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment