बृहस्पतिवार, 10 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 10 Oct 2019 12:25:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 10 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 10 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लाएंगी।
बृषभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
मिथुन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव।
कर्क : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।

सिंह : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव।
कन्या : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
तुला : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। लाभकारी संबंधियों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
मकर : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से गरिमा बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन को प्रेरित करेंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से मन प्रभावित रहेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment