20 से 26 अक्तूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 से 26 अक्तूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 20 से 26 अक्तूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-व्यवहार कुशलता द्वारा सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ उठायेंगे। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन कई तरह की इच्छाओं से प्रेरित हो, उसे फलित करने हेतु केंद्रित होगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता संभव। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है।
वृषभ-उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर होंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित हो अभाव का एहसास करेंगे।
मिथुन-इस सप्ताह दुविधाएं मन से निकाले। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विवेक से निर्णय लें। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति चिंता संभव। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी।
कर्क-नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन केंद्रित होगा। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
सिंह-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण से तनावित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
कन्या-परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्योंं में कठिनाई से नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्योंं से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
तुला-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति समयानुकूल करें। परिवार में प्यार का संचार करने मेंंप्रयत्नशील रहेंगे। पारिवारिक वातावरण में कुछ कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनो के सहयोग से स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।
वृश्चिक-इस सप्ताह भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार में लाभ संभव। पुरानी बातों को भूल जीवन को सकारात्मक दिशा दें। उच्च संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य न करें।
धनु-इस सप्ताह संघषर्पूर्ण है। मन नये कार्योंं पर केंद्रित होगा किंतु अस्थिर मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा।
माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। गलत प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
मकर-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है। इसे सुधारें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंध मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय है।
कुंभ-प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। ऐसा तो कदापि नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में धैर्य से काम करें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मीन-आपके जीवन में जल्द ही कठिनाइयों का समापन होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से उन्मादी प्रवृति बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनैतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ ख्याल रखें।
Tweet![]() |