सोमवार, 21 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 21 Oct 2019 12:16:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज सोमवार, 21 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।




सोमवार, 21 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।     
बृषभ : अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है।
मिथुन : भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकतीं है। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगावें। कार्य क्षेत्र में नये आसारों से उत्साहित होंगे।   
कर्क :  कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। बहुत दिनो से अवरोधित कोई कार्य हल होता नजर आएगा। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएंगा।      

सिंह : आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।
कन्या : सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें। रोजगार के क्षेत्र में आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।        
तुला : भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रणय सम्बन्ध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा को पालना ठीक नहीं। 
वृश्चिक : भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा देवें।  
धनु : अपने अन्दर नये ऊर्जा की अनुभूति करेगा। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।     
मकर : व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा। अपनी स्थिति को लेकर मन मेह हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।    
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।      
मीन:  कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment