6 से 12 अक्तूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 06 Oct 2019 12:14:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 से 12 अक्तूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


6 से 12 अक्तूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष : पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। रोजगार में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे और सफलताएं अर्जित करेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। मित्र के भेष मे गुप्त शत्रुओं सावधान रहें। सोमवार एवं  मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी से निकटता छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृषभ : इस सप्ताह बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे एवं विशेष सफलताएं मिलेंगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन की झोली में सुख-दुख दोनो है परन्तु आत्मविश्वास के साथ सभी स्थितियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। राजकीय कर्मचारियों में नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवराध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें।

मिथुन : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। दूसरों में कमी निकालने के बजाय स्वयं को देखें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। व्यावसायिक लाभ होगा। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।      
कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्यवश लापरवाही न करें। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। नौकरी में लोकप्रियता बढ़ेगी। मन को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें। मांगलिक क्रिया-कलापों में ब्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकट के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अत्याधिक भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचाएंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी। रोजगार में आपका अनवरत् श्रम रंग लाएगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी।  
सिंह : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। परिजनों को लेकर मन थोड़ा चिंतित होगा। चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। संतान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों की तीव्र सक्रियता प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। मन अच्छी भावनाओ से ओतप्रोत होगा।    
कन्या : पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना न करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। उच्च मनोबल द्वारा परिश्रम कर आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण कष्ट संभव। अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों की सलाह लें मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को पूर्ण करेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनें।  
तुला : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित  होगी। उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति को लेकर मन आशंकित रहेगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रियाएं तेज होंगी। रविवार एवं सोमवार को  जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। परिवार में किसी अभिभावक की अस्वस्तता से मन में चिंता संभव। किसी प्रकार की कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। शुक्रवार एवं  शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों से निकटतावश लांछन के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अत्याधिक भावुकता संबंधों में शोषण का कारण बन सकता है। 
वृश्चिक : अच्छी आशाओं के साथ योजनाओं को फलीभूत करेगें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार के अवरोध समाप्त होंगे। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। आवेश में कोई निर्णय न लें।  लापरवाहीवश असफलताओ का जिम्मेदार परिस्थितियों को ठहराना ठीक नहीं है। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं में सुधार लाने का प्रयास करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ के आसार बनेंगे।  
धनु : इस सप्ताह अथक परिश्रम से पुरानी समस्याओं पर विजय मिलेगी। गलत प्रवृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। 
किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। आपका मन कार्य-पेशे में पूर्ण रुप से केंद्रित होगा। निर्थक दूसरों के मामले में न पड़ें। उच्छृंखलता पर काबू रख दायित्वों के प्रति सजग हों। वाणी में मधुरता लायें। और रिश्तों में सहज बने। रविवार एवं सोमवार को अपनी मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को  विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मकर : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। राजनीतिज्ञों एवं राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को सोमवार व मंगलवार को नवीन योजनाओं को पूर्ण करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। कोई नया लाभ का आसार बनेगा। नई अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता से जुड़े क्षेत्रों के लोगों की सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें है। खान-पान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर विकार की आशंका है।
कुंभ : नई आशंकाएं मन को परेशान करेंगी। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नये रुचि से नये व्यक्तित्व का निर्माण होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। विविध प्रकार की भावनात्मक व मानसिक कठिनाइयां संभव परन्तु ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में परिजनों की मतानेकता से मन असंतुष्ट होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
मीन : कुछ नई चिन्ताएं मन प्रभावी होंगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छबि कुप्रभावित करेगा। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। कठिनाइयों के दौर से निकलने का समय आ गया है। अब सही दिशा में सकारात्मक प्रयत्न की आवश्यकता है। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। घर-परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आलस्य का त्याग करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियो की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment