15 से 21 सितम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 15 Sep 2019 06:06:22 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला 15 से 21 सितम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


15 से 21 सितम्बर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। भाग्य का सहयोग मजबूती से मिल रहा है। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। मन को सकारात्मक दिशा दें। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनेगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों के मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण संभव। परिवार में व्यय का योग है।

वृषभ-अनवरत् परिश्रम द्वारा नई सफलताएं अर्जित करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नई स्थितियां प्रतिभाओं का संचार करेंगी। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  

मिथुन-ऐसा कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। इसलिए पूरे विवेक से काम लें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर मन परेशान होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। घर-परिवार में खुशहाल माहौल होगा।

कर्क-इस सप्ताह नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। व्यवहार कुशलता का भरपूर उठाएंगे। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  

सिंह-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। 

कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु ध्यान रखें कि यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। बीतीबातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में कोई लाभ के आसार बनेंगे। परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लाने का प्रयास करें। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा।   

तुला-इस सप्ताह आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। संवेदनशील मन किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  

वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति करें। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा। 

धनु-किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो संबंधों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।  मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। 

मकर-हड़बडी व जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते रहते हैं। एक तरफ परिवार  सुखद स्थिति होगी तो दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखद करेगी। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ-शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति में पूरे विवेक से कार्यरत रहें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल स्वास्थ का ध्यान रखें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यो के प्रति सजग हों। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment