शुक्रवार, 13 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 13 Sep 2019 04:57:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 13 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 13 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। कार्य क्षेत्र की व्यस्तता बढ़ेगी। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा।  राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अत्याधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।      
मिथुन : मधुरवाणी से सम्बन्धो में प्रगाढ़ता बढ़ाएगी। ग्रहो की अनुकूलता से प्रयत्न सार्थक होंगे। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है।     
कर्क : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।      

सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।    
कन्या : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। आलस्य का त्याग करें।   
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। अपने व परिवार के प्रति स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें।
वृश्चिक : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से बिमुख न हो। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। नये-नये कार्यों में अपनी संलग्नता से लाभ संभव।  
धनु : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें।  राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। 
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  
कुंभ : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा।   
मीन : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment