सोमवार, 16 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 16 Sep 2019 06:57:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 16 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 16 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोग में क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे।      
बृषभ : किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं के उजागर में सक्षम होंगे। सन्तान संबंधी चिन्ताएं थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी।         
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा।    
कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आलस्य न करें। 
सिंह : नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी निकट संबंध के प्रति विशेष अपनेपन की अनुभूति करेंगे। घर में मेहमान का आगमन संभव।   

कन्या : कभी धूप कभी छांव यही जीवन है। अत: उससे न घबराएं। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान मिलने का योग है। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : इस सप्ताह नये लक्ष्यों के प्रति क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। सगे-संबंधों में कटुता न आने दें। रोजगार में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।  
वृश्चिक : प्रतिभाओं से पूर्ण होने के बावजूद निराश मन लाभ से वंचित करेगा। अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान का आगमन संभव।  
धनु : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      
मकर : काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें। जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक हैं। अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा दें।  
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिंतित होगा। संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है। अत: संतुलित रहने का प्रयास करें। शिक्षा मे सफलता मिलने का योग है।   
मीन : रोजगार में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चले। घर में किसी मेहमान के आगमन से घर में प्रसन्नता संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment