मंगलवार, 17 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 17 Sep 2019 03:44:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 17 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 17 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।     
मिथुन : निर्थक चिंताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए।   

कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन  अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। मन मे निराशा न पैदा होने दें।          
कन्या : प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं प्रभावी होंगी।     
तुला : अपने मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।   
धनु : नये संबंधियों के आर्थिक सहयोग से  कठिनाइयां दूर होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।     
मकर : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यो में महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।   
कुंभ : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
मीन : अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में भी सोचें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment