बृहस्पतिवार, 5 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 05 Sep 2019 05:41:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 5 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 5 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संहबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।    
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन को प्रयत्नशील करेंगी।        
मिथुन : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से गरिमा में वृद्धि होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम का लाभ मिलेगा।  
कर्क : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। पुरानी  समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
सिंह : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। शासन-सत्ता के लाभ के अवसर मिलेंगे।    

कन्या : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्ररखें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।    तुला : भावनाव से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। सुंदर भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों को मधुर बनायें।    
वृश्चिक : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनावें। कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। 
धनु : बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है।
मकर : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। घर में खुशहाली रहेगी।       
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।  पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का ऐहशास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
मीन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment