शुक्रवार, 6 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 06 Sep 2019 12:24:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 6 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 6 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव।
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।     
मिथुन : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद जारी रखें।   
कर्क : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।   

सिंह : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अन्तर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। दुविधाओं का त्याग कर स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।   
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होगी।       
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।      
धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
मकर : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकर्षित मन पर अंकुश लगावें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।      
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। घर में खुशहाली होगी।       
मीन : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment