8 से 14 सितम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 से 14 सितम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 8 से 14 सितम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-इस सप्ताह लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक एवं व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिांताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें।
कर्क-कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। आर्थिक प्रगति हेतु नये विचारों पर केंद्रित होंगे। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छवि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
सिंह-अच्छे विचारों से प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कोई नई आशा की किरण जगेगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ देनदारियां हतोत्साहित कर सकती हैं किंतु सप्ताह के अंत में आकस्मिक धनागम का योग है। स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
तुला-बीती बातों को मन में जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार में छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन को परेशान करेंगी। रोजगार में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसके प्रति चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा।
महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। चिंताएं छोड़ सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। आपके निकट संबंधों में कटुता ला सकता है। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियैेहोंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।
मकर-किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंध सुधारेंगे। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से असंतुष्टि संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में किया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। मुश्किल से मुश्किल स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
Tweet![]() |