बुधवार, 4 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 04 Sep 2019 05:53:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 4 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 4 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें।  छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। 
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।          
कर्क : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावनाव से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु नये उत्साह का संचार होगा। घर में प्रसन्नता रहेगी।     
सिंह : कार्यक्षेत्र में कुछ नये आसार बनेंगे। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। व्यावसायिक यात्रायें होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।   

कन्या : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु प्रयत्नशील होंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। 
तुला : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंधों में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।    
वृश्चिक : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें।      
धनु:  साहस व बुद्धिमता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक बनेगा। नकारात्मक सोच से बाहर निकलें और संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें।़
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।    
कुंभ : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।
मीन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment