मंगलवार, 3 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 03 Sep 2019 03:36:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 3 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 3 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में अनुकूल समय होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।    
बृषभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।    
मिथुन : किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।        
कर्क : भविष्य की चिंताएं छोड़ मन को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें। नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बात करें। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।    

सिंह : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे।  माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। राजनीतिज्ञो को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या : जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें, क्योंकि आने वाला समय अच्छा है। नकारात्मक चिंताओ को त्यागें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी।        
तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली होगी।      
वृश्चिक : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
धनु : उपस्थित साधनों में संतुष्ट होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूलकर मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंधों के प्रति प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।   
मकर : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। रोजगार में अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।       
कुंभ : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।  निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।     
मीन :  विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment