सोमवार, 2 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 02 Sep 2019 04:30:10 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 2 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 2 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी।
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने देवें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें।
मिथुन : नये व्यवसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा।
कर्क : सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहशास कराएंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा।  पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी।
कन्या : छोटी-छोटी पारिवारिक बातों बाहरी व्यक्तियो से न कहे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी। सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।      

तुला : भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है।  तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।
वृश्चिक : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।  
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है। निकटस्थ संबधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनावें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।     
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी।
कुंभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरूरत है। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।  किसी पुराने संबंध मे विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मीन : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। आपकी व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment