1 से 7 सितम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 01 Sep 2019 04:55:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 से 7 सितम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


1 से 7 सितम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।   

वृषभ-नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रचनात्मक प्रवृत्ति उजागर होगी। नये व्यायसायिक संबंध लाभकारी होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें।  राजनीतिज्ञों को विरोधियों की प्रबलता से कठिनाई संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।  अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।

मिथुन-प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  आर्थिक सुदृता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह में वृद्धि होगी।  योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे।

कर्क-यदि आप तकनीकी रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंम्बी दूरी की यात्रा करनीपड़ सकती है। मांगलिक कार्यों में भागीदारी संभव।

सिंह-अनावश्यक भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन में चिंता संभव। अत्याधिक लगाववश अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन में चिंता होगी। प्रशासनिक स्तर के व्यक्तियों से निकटता बढ़ाएंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।   

कन्या-इस सप्ताह तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं  मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 

तुला-इस सप्ताह महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों की पूर्ति कर लेंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है, उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंता संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

वृश्चिक-मनोबल व बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थिति में भी अपने हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें और मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। यात्रा द्वारा लाभ का योग हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन समुचित परिश्रम करने के लिए केंद्रित होगा।

धनु-मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़तापूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ के संबंध में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी किंतु कार्यों को कल पर न टालें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों को सम्पन्न करानेसे लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता हेतु मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। 

मकर-कुछ परेशानियों को छोड़ दें तो घर में उत्साह का माहौल रहेगा। सरल व मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता तो लायेगा परंतु अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। सामाजिक कायार्ें व संबंधों के निर्वहन में व्यय रहेंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन प्रयत्नशील होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता से जुड़े  लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।

कुंभ-कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए तत्पर होंगे। अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। क्रियाशीलता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से कष्ट संभव। शासन सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।

मीन-छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद अपयश की आशंका है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव हो सकेगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment