शुक्रवार, 30 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 30 Aug 2019 05:16:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 30 अगस्त, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 30 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय अपेक्षित है। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।   
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। निकट संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।    
मिथुन :  निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी। संबंधों में व्यवहार कुशल बने। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव।

कर्क : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। 
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। दुबिधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।   
कन्या : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।      
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।      
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं।      
धनु : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा।         
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर मन आकषिर्त होगा।      
कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।      
मीन : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।  शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment