मंगलवार, 27 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 27 Aug 2019 07:15:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 27 अगस्त, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 27 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। अभिभावकों एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर परेशान हो सकते हैं। घर में खुशहाली रहेगी।     
मिथुन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। इसमें सुधार लायें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।       
कर्क : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।       
सिंह : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अपने मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए उच्छृंखल मन को नियंत्रित करें। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।   
कन्या : सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। घर में खुशहाली होगी।    

तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक : प्रिय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा।
धनु : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। किसी बातों को बुरा न माने।       
मकर : सगे-संबंधियों के बीच मर्यादा का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। प्रतिभाओं पर भरोसा रखते हुए महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित होंगे।
कुंभ : नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए काफी व्यस्तता का समय होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।  
मीन : एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। नये लक्ष्य व नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment