मंगलवार, 20 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 20 Aug 2019 05:06:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 20 अगस्त, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 20 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल बने रहने का प्रयत्न करें। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। 
बृषभ : निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध के प्रति आकर्षण से परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। पुरानी बातों को  भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें।    
मिथुन : पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी किंतु ऐसी स्थिति में स्वविवेक सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य संबंधित कुछ योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। 
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
सिंह : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कायोंर्ं में हाथ डालेंगे लेकिन विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है। अत: सावधान रहें।
कन्या : बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास करें। घर में वातावरण खुशहाल रहेगा।

तुला : परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के निर्वहन में केंद्रित होना सफलता का सूचक है।  
वृश्चिक : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। 
धनु : स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में सक्रियता से वर्चस्व बढ़ेगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों में क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।
कुंभ : परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करनेमें सक्षम होंगे।
मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment