बुधवार, 21 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 21 Aug 2019 06:06:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 21 अगस्त, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 21 अगस्त, 2019 का राशिफल


मेष : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
मिथुन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। आलस्य कतई न करें।  
कर्क : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। बीती बातों को सोचकर मन व समय दोनों को ब्यर्थ न करें। किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का अनुभव होगा।   

सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा।
कन्या : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। मन भविष्य संबंधी चिंताओं से ग्रसित होगा। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।
तुला : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है। निराशावादी विचारों का त्याग करें।  
वृश्चिक : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
धनु : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भविष्य की चिंताएं मन प्रभावी होंगी। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है।
मकर : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। परिजनों का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।  
कुंभ : पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजनों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।  
मीन : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment