वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Last Updated 22 Aug 2019 04:32:00 PM IST

वृन्दावन के विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार 23 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


इस दिन मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होने के बाद रात एक बजकर 55 मिनट पर मंगला आरती होती है। मंगला आरती साल में केवल एक बार, जन्माष्टमी पर ही होती है।     

मंदिर के सेवायत पुजारी अशोक गोस्वामी ने बताया, ‘‘वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। रात एक बजकर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने रूपरेखा तैयार कर ली है।’’     

गोस्वामी ने बताया, "आरती के बाद रात दो बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन किए जा सकेंगे। फिर सुबह सात बज कर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक नन्दोत्सव मनाया जाएगा।"

नन्दोत्सव के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने पर, कान्हा के जन्म की खुशी में खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपये, मिठाई, फल, मेवा लुटाए जाएंगे। दधिकांधा में केसर दही श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।

 

भाषा
मथुरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment