सोमवार, 5 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 05 Aug 2019 07:04:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 5 अगस्त, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 5 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।            
बृषभ : जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी बिपरीत लिंगी सम्बन्ध में आकषर्ण बढ़ेगा।           
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक सम्बन्धों मे भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी द्वारा खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।       
सिंह : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। बिरोधियों के प्रबलता से कठिनाईयां संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।         
कन्या : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।    

तुला : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक सम्बन्धों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।              
वृश्चिक : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत इसे सुधारें।        
धनु : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति सम्बन्धों मधुरता बढ़ेगी। बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरो की आलोचना अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।     
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।      
कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।         
मीन : रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment