4 से 10 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 04 Aug 2019 12:03:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 से 10 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल।


4 से 10 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु तत्पर होंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। किंतु अपयश व लान्छन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहे। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों में केंद्रित होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये गये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। रोजगार में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और सफलताएं प्राप्त करेंगे। महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचाएंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। आपके अच्छे समय का आगाज हो गया है। अत: स्वयं को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। परिवार में कुछ बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। परिवार में मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनो की बातो का बुरा न माने।   
तुला-महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा। बड़ा ही सुखद सप्ताह है। अवरोधित कार्यों का समाधान होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभवाना है। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक दिशा दें।      
वृश्चिक-कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता से प्रगति संभव। रोजगार क्षेत्र में बड़े ही परिवर्तन का समय हो सकता है।
राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।   रोजगार में किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव।
मकर-नये दायित्वों की वृद्धि से मन चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबिको कुप्रभावित करेगा। इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव । शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। श्रेष्ठजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ नये आसार अदभुत क्षमता का प्रदर्शन करवाएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साहित होंगे।     
मीन-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment