मंगलवार, 2 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 02 Jul 2019 05:28:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 2 जुलाई, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 2 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने के कारण उनकी पूर्ति में अवरोध उत्पन्न होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।
मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों का सानिध्य मिलेगा। नये  दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। शासन-सत्ता में सफलताएं अर्जित करेंगे। आलस्य का त्याग करें।
कर्क : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी।

सिंह : मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। मन में सुंदर कल्पनाएं प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। नये संबंधों में आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।
कन्या : अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका है। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।
तुला : सगे-संबंधियों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता हेतु नई युक्तियों पर मन केंद्रित होगा। कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। निर्थक दूसरो की अलोचना न करें।
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।
धनु : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु  लिए चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक कार्योंका बोझ निजी जिंदगी पर पड़ेगा। महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधा उत्पन्न होगी। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment