बुधवार, 3 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 03 Jul 2019 02:02:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 3 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 3 जुलाई, 2019 का राशिफल



मेष : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परिस्थितियों के मध्य समझौतावादी रवैया अपनायें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें।         
बृषभ : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। सब कुछ सामान्य होते हुए मन  अरुचि का शिकार होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।     
मिथुन : नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होंगे। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।      
कर्क : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
सिंह : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्योंं में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्योंं से परिजनों के दिल में जगह बनाने का प्रयास करें। 

कन्या : हर स्थिति में परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। घर में खुशहाली रहेगी।          
तुला : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्योंं में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। प्रणय संबंध में केंद्रित मन परिजनों के विरोध से दुखित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।       
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।   
धनु : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने।    
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कुछ नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव।      
कुंभ : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।
मीन : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment