बृहस्पतिवार, 4 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 04 Jul 2019 06:40:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 4 जुलाई, 2019 का राशिफल।




बृहस्पतिवार, 4 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। मन धनागम की नयी  युक्तियों पर केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद संभव। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बने।     
बृषभ : मन सुंदर विचारों से सिंचित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। धार्मिक व पारंपरिक कायरें में केंद्रित होंगे। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।      
मिथुन : नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। बीती बातों को भूल आने वाले कल के बारे में सोचें। आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्यागें।       
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। नये कायरें में संलग्नता से लाभ संभव। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों में क्षमायाचक बने और शांत भाव से अच्छे कायरे द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।   

सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में भी सोचें।   
कन्या : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियन्तण्ररख कर्तव्यनिष्ठ बने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी।   
तुला : सगे-संबंधियों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। 
वृश्चिक : संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने में केंद्रित होगा।  
धनु : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।   
मकर : प्रियजनों का सानिध्य ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है।
कुंभ : परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें।  
मीन : आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन में चिंता संभव। जीवन साथी के भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment