शुक्रवार, 5 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 05 Jul 2019 03:27:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 5 जुलाई, 2019 का राशिफल।




शुक्रवार, 5 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह रहेगा।     
बृषभ : पुराने संबंधों से लाभ संभव। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी।   
मिथुन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।   

कर्क : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।      
सिंह : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।    
कन्या : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। भौतिक आकांक्षाएं बढ़ेंगी।      
तुला : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। घरेलू वातावरण में उत्साह का माहौल होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। 
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। 
धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने।     
मकर : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय अपेक्षित है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।     
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम न करने से निराश मन चिंताओं से बोझिल होगा 
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment