7 से 13 जुलाई, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 07 Jul 2019 07:06:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 से 13 जुलाई, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


7 से 13 जुलाई, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे और सफलताएं अर्जित करेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। कोई रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध से निकटता छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृषभ-इस सप्ताह बौद्धिक क्षमता द्वारा हर समस्याया का अच्छी तरह से हल करेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन की झोली में सुख-दुख दोंनो है किंतु पूरे आत्मविश्वास के साथ स्थितियों से तालमेल बिठाने वाला ही सफल होता है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। आय के नये साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।

मिथुन-अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय अपने दायित्वों पर केंद्रित हों। अच्छी अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। व्यावसायिक लाभ से मन उत्साहित होगा। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।      
कर्क-महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्यवश लापरवाही न करें। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। समाजिक व मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा निकट व्यक्ति के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। भावुकतावश किसी संबंधी की बातों से कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी। रोजगार में आपका अनवरत् श्रम रंग लएगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी।  
सिंह-किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सभी चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। संतान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से प्रयास सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी नये  व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। मन अच्छी भावनाओं से प्रभावित रहेगा। रचनात्मक व सामाजिक कार्योंं में रुचि बढ़ेगी।    
कन्या-पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना कतई न करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। बौद्धिक क्षमता द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय-व्यय में संतुलन बनाकर विषम स्थितियों में दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण मन में कष्ट संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से लें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्योंं को पूर्ण करेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है।  
तुला-अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। उच्च कल्पनाशील मन नयी कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति को लेकर मन आशंकित रहेगा। अविवाहितों के विवाह तय होने संबंधी प्रक्रिया गति पकड़ेंगी। रविवार एवं सोमवार को  तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। घर में किसी की अस्वस्तता से मन चिंतित होगा। कुछ कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से लांछित हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। 
वृश्चिक-अच्छी आशाओं के साथ योजनाओं को फलीभूत करेगें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार में अवरोध समाप्त होंगे। गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताएं मिलेंगी।ंदूसरों में कमियां ढूंढने के बजाय स्वयं को सुधारें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ के आसार बनेंगे।  
धनु-इस सप्ताह परिश्रम से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। चापलूस प्रवृत्ति के व्यक्तियों से निकटता हानिकर हो सकती है।
किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। कार्य-पेशे में पूर्ण रुप से केंद्रित होंगे। उच्छृंखलता पर काबू रख दायित्वों के प्रति सजग हों। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। वाणी में मधुरता लायें। रविवार एवं सोमवार को मधुर वाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता को बढ़ाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मकर-नये कार्योंं में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। कुछ नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों एवं राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सोमवार एवं मंगलवार को नयी योजनाओं को पूर्ण करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी। नई अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों की सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। खानपान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर बिकार की आशंका है।
कुंभ-नई आशंकाएं मन को परेशान करेंगी। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। विविध प्रकार की भावनात्मक व मानसिक कठिनाइयां संभव किंतु ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में परिजनों की मतानेकता से असंतुष्टि संभव। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन-सत्ता से लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
मीन-कुछ नई चिंताएं मन प्रभावी होंगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छवि को कुप्रभावित करता है। अत: इसे सुधारें। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। भौतिक सुख-सुबिधाओं के प्रति आकांक्षी मन प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। कठिनाइयों के दौर से निकलने का समय आ गया है। अत: सही दिशा में प्रयत्न की आवश्यकता है। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। घर-परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियों को मिली सफलताएं उत्साहित करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित समस्याएं हल होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment