मंगलवार, 9 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 09 Jul 2019 06:48:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 9 जुलाई, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 9 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष: समाजिकता व परिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।

बृषभ:  असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत इसे सुधारें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।      

मिथुन: बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।  व्यहारकुशलता व वाक्पटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूंजी है। समय का सदुपयोग करें।         
कर्क: आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति से सम्बन्धों मधुरता बढेगी। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। 
सिंह:  ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत में तालमेल बैठाने में असमर्थ कहा जाएगा।       

कन्या: नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार से उत्साह में कमी संभव।
तुला: किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे।  गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे।   
वृश्चिक: जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।    
धनु:  समस्याओं के समाधान से उत्साह में बृद्धि होगी।  रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सम्बन्धों में आलोचनात्मक रवैया आपके छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
मकर:  पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम में मन केन्द्रित होगा।
कुंभ: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।     
मीन :  अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment