बुधवार, 10 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 10 Jul 2019 01:05:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 10 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 10 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।       
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।  परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।   
मिथुन : सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। व्यवहार कुशल बने।      
कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। 

सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : मन नकारात्मक चित्ताओं से बोझिल होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।     
तुला : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है।   
वृश्चिक : परिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं।  
धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।        
मकर : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।       
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था केक लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।  
मीन : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। राजनीतिज्ञों का सहयोग ऊर्जावान बनाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment