बृहस्पतिवार, 11 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 11 Jul 2019 04:58:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 11 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 11 जुलाई, 2019 का राशिफल।

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। भावना से उद्वेलित आपका मन  निकट संबंधों के  सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

कर्क : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
सिंह : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
कन्या : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।    
तुला : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधियों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
धनु : व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। रोजगार  क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। लाभकारी संबंधों से नजदीकियां पैदा होंगी।
मकर : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सुंदर भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।      
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन केंद्रित होंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। असंयमित शब्दो का प्रयोग संबंधों में कटुता लाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment