शुक्रवार, 12 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 12 Jul 2019 05:20:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 12 जुलाई, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 12 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।     
बृषभ : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा।    
मिथुन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।  
कर्क : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। 

सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 
कन्या : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।  
तुला : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी।     
वृश्चिक : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।    
धनु : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।
मकर : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।      
कुंभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से गरिमा में वृद्धि होगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को विशेष लाभ के अवसर मिलेंगे
मीन : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश में कोई निर्णय न लें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment