14 से 20 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 14 Jul 2019 02:54:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 से 20 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल।


14 से 20 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियां मन में दबाव बनाएंगी। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से खुश होंगे बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्तिहेतु चिंतित होंगे क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चले। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यादि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें।  कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।   
मिथुन-मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो आप इस सप्ताह संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं  मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

कर्क-स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। एक तरफ पारिवारिक वातावरण में रह-रहकर छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
सिंह-इस सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
कन्या-राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा। परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-ऐसा तो नहीं होता कि  सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहें। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनावित हो सकते हैं। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति का आभास होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को काफी ब्यस्तता रहेगी। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  
वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केंद्रित करें। परिजनों के हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। रविवार एवं  मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की  पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
धनु-इस सप्ताह आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित रहेगा। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी।
किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन में चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मकर-जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते रहते हैं। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधियों का पूरा लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति करेगा। राजनीतिकज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 
कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा
मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। इसलिए जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यो के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment