सोमवार, 15 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 15 Jul 2019 06:51:51 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 15 जुलाई, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 15 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है। कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। ध्यान रहें कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध विगड़ने न पावें।       
मिथुन : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनावें। संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।
सिंह : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। 
कन्या : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।  सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।
तुला : कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। नयी दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।  शिक्षा में लापरवाही न बरतें। 

वृश्चिक : किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
धनु : कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें।      
मकर : आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुबिधा में रहेगा। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है।
कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखे। वर्तमान में कठिनाईयो से  कर सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें।   
मीन: संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी मे संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर सकता है। चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment