मंगलवार, 16 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 16 Jul 2019 04:23:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 16 जुलाई, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 16 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।    
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।  अत: इसे सुधारें। आवेश में कोई निर्णय न लें।       

मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। व्यवहारकुशलता से व्यक्तित्व निखरेगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।           
कर्क:  अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं को फलीभूत करेंगे।      
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परंपरावादी मन भौतिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।         
कन्या : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। अत: वर्तमान समय के साथ चलें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।            
तुला : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह प्राप्त होगा।    
वृश्चिक : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता सतर्क रहें।       
धनु : सगे-संबंधियों में आलोचनात्मक रवैया छबि को कुप्रभावित करेगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।    
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे।  
कुंभ : हर स्थिति का नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।      
मीन : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment