बुधवार, 17 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 17 Jul 2019 06:02:55 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 17 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 17 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत ब्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।         
बृषभ : दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे। अच्छी अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएंगी।       
मिथुन : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।    
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करें।       
सिंह : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।     
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं।     

तुला : भविष्य को लेकर मन चिंतित के साथ उदास होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभ के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। 
वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सगे-संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। सुंदर भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।    
धनु : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी  घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। कार्य-पेश में लाभकारी आसार बनेंगे। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्कारी होंगी।  
मकर : उत्साह में कमी आएगी। पारिवारिक चिंताएं प्रभावी होंगी। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।     
कुंभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है। अत: इसे सुधारें। 
मीन : कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं को नियंत्रण करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment