बृहस्पतिवार, 18 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 18 Jul 2019 06:02:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 18 जुलाई, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 18 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।  परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।      

बृषभ : गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या में सुधार कर मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।    

मिथुन : भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। खराब संगत से दूरी बनायें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।   
कर्क : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाये रखना ठीक नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।             
सिंह : मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति साधनाभाव से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं का हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।         
कन्या : व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।     
तुला : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूति हेतु प्रति मन केंद्रित होगा।      
वृश्चिक : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियो के बीच प्यार बिखेरें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। घर में खुशहाली रहेगी।    
धनु : कार्यों के अत्याधिक बोझ से परेशान होंगे। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन गलतियां कर सकता है। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनायेगा। 
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों में कटुता ला सकता है। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। 
कुंभ : अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से मन बोझिल होगा। राजनीतिज्ञों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भौतिकता की  चकाचौंध प्रभावित होंगे। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।  
मीन : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार हैं।  कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।  क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। निराशा तो त्यागें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment