शुक्रवार, 19 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 19 Jul 2019 04:27:10 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 19 जुलाई, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 19 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष : अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय का योग है। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु उद्वेलित करेगा। भौतिकता छोड़ अपने कर्तव्यों पर केंद्रित हों।        
बृषभ : परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद निराश मन लाभ से वंचित करेगा। कर्तव्यों के निर्वहन में ब्यस्त रहेंगे।      
मिथुन : किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। जीवन में आ रही समस्याओं से कतई न घबराएं। निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी।          
कर्क : किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा प्रबल होगी। संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं। मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा।    
सिंह : कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में मधुरता बनाने के लिए मधुर वाणी का प्रयोग करें। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी।      

कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। समय अच्छा है। इधर-उधर की बातों से आपकी छबि कुप्रभावित हो सकती है।    
तुला : कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा धैर्य एवं संयम से कार्य लें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।  
वृश्चिक : निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन केंद्रित करें। अच्छी योजनाएं में आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी।   
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। वर्तमान समय अच्छा है। अत: मन लगाकर परिश्रम करें। विद्यार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकट संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।     
मकर : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।        
कुंभ : नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। किसी निकट संबंध से लाभ संभव। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान का योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।   
मीन : रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असंतुलन से मन परेशान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment