21 से 27 जुलाई 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 21 Jul 2019 06:46:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 से 27 जुलाई 2019 का साप्ताहिक राशिफल।




21 से 27 जुलाई 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन कई तरह की इच्छाओं से प्रेरित हो उसे फलित करने हेतु केंद्रित होगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य संबंधित आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है।
वृषभ-उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को पूर्ण करें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
मिथुन-इस सप्ताह दुविधाएं एवं शंकाए को स्थान न दें। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में धैर्य व विवेक से निर्णय लें। सगे-संबंधियों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन केंद्रित होगा। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। आपको प्रगति के नये अवसर भी प्राप्त होगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
सिंह-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। हर स्थिति में अपनी मिलनसारिता से सामाजिक संबंधों को प्रभावित न होने दें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता बढ़ेगी। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।
कन्या-परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी यथोचित संबंधों में सौम्यता लायें। मन पूर्ण उत्साह के साथ विषम समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  
तुला-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। एक तरफ पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। मन कुछ नई अभिलाषाएं जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्ततापूर्ण समय होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।  
वृश्चिक-इस सप्ताह भविष्य के प्रति नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। रविवार एवं  सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुरानी बातों को भूल जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। 
धनु-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। अत: इनका विवेक से सामना करें। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा।
दूसरों की आलोचना करने से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण हाने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
मकर-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कुंभ-प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। इसलिए हर स्थिति में पूरी कार्यक्षमता के साथ तत्पर हों। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लांछन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मीन-इस सप्ताह कठिनाइयां समाप्त होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होंगे। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से उन्माद व तामसी प्रवृति बढ़ेगी। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख बढ़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसमी परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनो के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment