सोमवार, 1 जुलाई, 2019 का राशिफल

Last Updated 01 Jul 2019 12:07:40 AM IST

कैसा रहेगा आपके लिए 1 जुलाई, 2019 का राशिफल का राशिफल।


सोमवार, 1 जुलाई, 2019 का राशिफल

मेष: कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।          
बृषभ: किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक सम्बन्धों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे।             
मिथुन: किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
कर्क:  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीब्र होगा।
सिंह: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। 

कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय है।    
तुला: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत इसे सुधारें।      
धनु: नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियाँ उत्पन्न होंगी।
मकर: आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।    
कुंभ:  किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। बिरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयाँ संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।     
मीन: नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment