बुधवार, 19 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 19 Jun 2019 06:55:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 जून, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 19 जून, 2019 का राशिफल

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति मन में नकारात्मक को न पालें। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रख प्रतिभा का प्रदर्शन करें।      
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही से हानि संभव।     
मिथुन : कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।      
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन ब्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।    
तुला : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। वृद्धजनों के स्वास्थ में सुधार और अविवाहितों के विवाह तय होने का प्रबल योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।  
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।  
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। कुछ नये आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। घर में खुशहाली रहेगी।       
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। 
कुंभ : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।
मीन : काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment