मंगलवार, 18 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 18 Jun 2019 06:20:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 18 जून, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 18 जून, 2019 का राशिफल

मेष : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।    
मिथुन : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। निर्थक चिंताओं से दूर रहने का प्रयास करें। 
कर्क : मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन  अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। मन में निराशा न पैदा होने दें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा।        
कन्या : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।    

तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अपन मन को कुछ सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।  
वृश्चिक : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।  
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ  संभव। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होती नजर आएंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।     
मकर : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। मस्त-मौला मन को ब्यर्थ के कार्यों में जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।   
कुंभ : कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
मीन : भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के मध्य समझौतावादी रवैया अपनाएं। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment