सोमवार, 17 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 17 Jun 2019 07:25:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 17 जून, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 17 जून, 2019 का राशिफल

मेष : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोग में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : मनोवल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं के उजागर मे अक्षम होंगे। सन्तान के भविष्य संबंधी चिंताएं थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट हो सकती है। 
मिथुन : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता में वृद्धि। आय-व्यय में सन्तुलन बनावें। अपने मन में नकारात्मक भावनाओं को त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें।
कर्क : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।  बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। 

सिंह :  विरोधियों की सक्रिता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। मीडिया लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।    
कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से घबराने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। विषम परिस्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदी के पूर्ति मे विलंब से मन चिन्तित होगा।
तुला : वाहन अथवा किसी अचल संपत्ति का क्रय-विक्रय सम्भव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। अपने इष्ट देव की आराधना करके सफलता मिलेगी। 
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार है कोई अवराधिक कार्य भी संभव। अच्छे समय की शुरुआत होगी कार्य क्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा।
धनु : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद सम्भव। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति के योग हैं।
मकर : अपनी आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए अपने  विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब सम्भव। आपको सकारात्मक दिशा दें। लेन-देन में सावधानी बरतें।
कुंभ :  रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में थोड़ा साधनाभाव की अनुभूति होगी। घर में कुछ तनाव का वातावरण रहेगा। मनोवान्छित सफलता ना मिलने से मन परेशान रहेगा।   
मीन :  प्रयासरत् क्षेत्रो कें कुछ नये उमंग की अनुभूति करेंगे। नई-नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी, अत: परिश्रम से न घबरायें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment