16 से 22 जून 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 16 Jun 2019 06:59:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 जून 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


16 से 22 जून 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष- बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की सुब्यवस्थित डंग से पूर्ति के लिए चिंतित होगा क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा।  प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी अरुचि संभव। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।

मिथुन-किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरे विवेक से कार्यरत रहें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा सगे-संबंधियों के प्रति कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। घर में कोई नयी योजना उत्साहित करेगी।
कर्क-इस सप्ताह कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिलेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न बरतें। व्यवहार कुशलता से संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। परिवार में महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता हुआ नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा  न माने।
सिंह-सगे-संबंधियों के बीच अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। अत: हर स्थिति में खुशहाल रहें। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। परिवार को एकजुट रखने हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं  शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  गलत लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। 
कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों को सौम्य बतायें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-इस सप्ताह कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का एहसास कराएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। ईश्वरीय आस्था से सुख-शांति का आभास होगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय आर्थिक असंतुलन का कारण बनेगा।  
वृश्चिक-दूसरों की आलोचना करने से आपकी आपके छवि धूमिल हो सकती है। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लेवें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
धनु-मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा  लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मकर-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। जल्दबाजी  आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते हैं। इसे सुधारें। आपको प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय हो सकता है।  
कुंभ-पुरानी समस्याओं पर विजय मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बाद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से परेशान होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
मीन- निकट संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के अनुसार अपने स्वास्थ ख्याल रखें। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। इसे जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने लोकप्रिय होंगे। आन्तरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment